पटना ग्रामीण: ट्रैफिक नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले 10,000 से ज़्यादा लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे रद्द: एडीजी ट्रैफिक
सोमवार को दोपहर 2 बजे बिहार पुलिस मुख्यालय में एडीजी ट्रैफिक सुधांशु कुमार ने् बताया कि बिहार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लगातार प्रयासरत है। तीन या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का लाइसेंस रद्द किया जायेगा। ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंशा जिला परिवहन पदाधिकारी से की गई है।