पटना ग्रामीण: BPSC अभ्यर्थी पहुंचे राजभवन, राज्यपाल ने एक बार फिर से की प्रशांत किशोर से अनशन खत्म करने की अपील
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बुलावे पर सत्याग्रह पर बैठे BPSC अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सुभाष ने बताया कि राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि संवैधानिक दायरे में रहते हुए न्याय जरूर मिलेगा।