डौण्डीलोहारा: भाजपा स्थापना दिवस पर बालोद में ध्वजारोहण किया गया, कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया
भारतीय जनता पार्टी ने अपने 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला कार्यालय जुंगेरा में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने ध्वजारोहण किया, वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पितृ पुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।