कुंडा: कुंडा के शिवपुरम मोहल्ले में डाक्टर के बंद घर से ताला तोड़कर लाखों की चोरी,पुलिस ने शुरू किया जांच
कुंडा के शिवपुरम मोहल्ले में डाक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने व नकदी चोर उठा ले गए। गुरुवार को जब डाक्टर अपने परिवार को लेकर लौटे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई है। मिर्जापुर निवासी डा.रामचंद्र सिंह हीरागंज बाजार के पास स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्साधीक्षक हैं।