राजगीर: बालवीर अपहरण व हत्या कांड का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, राजगीर में डीएसपी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
गिरियक के बालवीर यादव उर्फ़ बालो यादव अपहरण एवं हत्याकांड के प्राथमिकी अभियुक्त कुख्यात अपराधी वेद प्रकाश उर्फ वेदु यादव, ग्राम- कोरई, थाना दीपनगर को जिला व्यवहार न्यायालय परिसर से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. राजगीर में डीएसपी सुनिल कुमार सिंह ने बुधवार की दोपहर दो बजे यहां आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी.