राजगीर: छबिलापुर थाना के दुहैय सुहैय गांव में शौच के लिए गए बुजुर्ग की आहर में डूबने से मौत
छबिलापुर थाना के दुहैय सुहैय गांव में घर से निकले एक बुजुर्ग की रविवार की सुबह 11.30 बजे आहर में डूबने से मौत हो गयी. मृतक उक्त गांव निवासी करीब चौसठ वर्षीय गरभू राजवंशी थे़. थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है़.