राजगीर: राजगीर रेलवे गेस्ट हाउस में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन दानापुर डिवीजन के बीटी ब्रांच राजगीर का चुनाव संपन्न
राजगीर रेलवे गेस्ट हाउस में सोमवार की दोपहर दो बजे ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन दानापुर डिवीजन के बीटी ब्रांच राजगीर का चुनाव संपन्न हो गया. इस चुनाव में सर्व समिति से गार्ड काउंसलर राकेश कुमार को शाखा सचिव निर्विरोध मनोनीत किया गया. नालंदा स्टेशन मास्टर मनीष कुमार को जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में चुनाव किया गया.