गुन्नौर: अनूपशहर गंगा पुल बंद होने पर सिसौना डांडा गंगा घाट पर नाव संचालक वसूल रहे हैं मनमाफिक किराया
संभल और बुलंदशहर जनपद को जोड़ने वाला अनूपशहर गंगा पुल इन दिनों मरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिया गया है। मुरादाबाद बुलंदशहर मार्ग की लाइफ लाइन माने जाने वाले इस पुल पर बुधवार से कार्य शुरू होने के बाद आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पुल गंगा पार करने के लिए नाव ही अब सहारा है। लेकिन नाव संचालक लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।