#baghpatpolice
थाना एएचटीयू बागपत की टीम द्वारा थाना रमाला क्षेत्रान्तर्गत कस्बा बिराल में भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति को बढ़ावा न देने तथा ऐसे किसी भी प्रकरण की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर हेल्पलाइन-1930 एवं अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
#UPPolice
15 views | Bagpat, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026