HAPUR DESK : हापुड़। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात-दिन ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी भी अब असामाजिक तत्वों के निशाने पर हैं। शुक्रवार देर रात थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में 12 और 13 जून की दरमियानी रात लेपर्ड ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नियमित गश्त के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान उनके पास से शराब की बोतलें मिलीं। इस पर युवकों
Baghpat, Bagpat | Jun 13, 2026