उचेहरा: दो दिन की उमस के बाद मौसम ने ली करवट, जिलेभर में झमाझम बारिश।
सतना। पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार शाम बड़ी राहत मिली, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार बारिश जारी।शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं।