चंदिया: गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा आज चंदिया से होगी प्रारंभ
Chandia, Umaria | Aug 21, 2026 चंदिया। श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अगस्त को यात्रा का शुभारंभ चंदिया से होगा।यह यात्रा चंदिया से प्रारंभ होकर मझगवां, कौड़िया, अखड़ार, ओबरा, बड़खेरा-16, बिलासपुर, हर्रवाह, पठारीखुर्द, सिलपरी और निगहरी होते हुए चंदवार पहुंचेगी। चंदवार में रात्रि विश्राम होगा।