बेगूसराय: चेरियाबरियारपुर थाना पुलिस ने 3 सिंचाई मोटर के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया; SP ने दी जानकारी
चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने 03 सिंचाई मोटर के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.