बास्तानार: एक मिस्ड कॉल से ग्रामीण अपनी बोली में जानेंगे शासकीय योजनाएं और वनोपज का बाजार भाव
छत्तीसगढ़ सरकार ने वनांचल में रहने वाले लाखों वनोपज संग्राहकों को तकनीक से जोड़ते हुए एक नई पहल शुरू की है, जो सिर्फ सूचना देने तक सीमित नहीं बल्कि ग्रामीण और जनजातीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।