मधेपुरा: कला भवन में दो दिवसीय युवा उत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, डीएम ने किया उद्धाटन
जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय युवा उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि विभाग और जिला प्रशासन के समन्वय से हो रहे आयोजन का उद्देश्य जिला के योग्य कलाकार को राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।