मधेपुरा: पुरैनी थाना की पुलिस ने योगीराज गोनी छापामारी कर शराब पीने के जुर्म में बबलू शाह को गिरफ्तार किया
पुरैनी थाना अध्यक्ष जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर शराब के सेवन एवं उसके कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर योगीराज गांव में छापामारी कर शराब पीने के जुर्म बबलू शाह को गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस अभिरक्षा में शराबी बबलू शाह को मधेपुरा न्यायालय में पेश किया।