कोडरमा: भारी वर्षा से फसल को हो सकता है नुकसान, कृषि विज्ञान केंद्र ने उचित जल निकासी की दी सलाह
कोडरमा कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर ए के राय ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से कोडरमा में 4 दिनों के बारिश का असर फसल पर भी पड़ेगा. उन्होंने बताया कि बारिश से फल एवं सब्जियों के फलों का झड़ना, फलों पर दाग लगना, वर्षा के कारण सब्जियों का सड़ना, नर्सरी में जल जमाव के कारण पौधों का सड़ना, इन समस्या का सामना किसानों को करना पड़ सकता है.