कोडरमा: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने वॉकथॉन कार्यक्रम के टी-शर्ट का विमोचन किया, विकास पर भी चर्चा हुई
5 अक्टूबर को होने वाले वॉकथॉन कार्यक्रम के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया एवं प्रेरणा शाखा की ओर से निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर उनके कर-कमलों से वॉकथॉन के लिए विशेष टी-शर्ट का विमोचन भी कराया गया। कार्यक्रम में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आश्वासन दिया।