कोडरमा: झुमरीतिलैया में श्याम निशान महिला मंडल की 43वीं निशान यात्रा, नगर हुआ भक्तिमय
बाबा श्याम के भक्तिरस में डूबा नगर शुक्रवार को 10 बजे अलौकिक नजारा प्रस्तुत कर रहा था। श्याम निशान महिला मंडल की ओर से 43 वीं निशान यात्रा का आयोजन धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। श्रद्धालुओं के द्वारा , सजाए हुए वाहन पर सजा दरबार और भक्तों की भक्ति-भावना से पूरा नगर श्याममय हो उठा।