पंचकूला: सेक्टर 11 में स्कूटर से जा रहे बुजुर्ग को कार सवार द्वारा पीटने का मामला आया, सामने सेक्टर-5 थाना ने किया मामला दर्ज
सेक्टर 11 में स्कूटर से जा रहे बुजुर्ग को कार सवार द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-15 निवासी रविंदर पाल सिंह ने बतायाकि एक्टिवा से सेक्टर-11 मार्केट से आ रहा थे ओर 11-15 चौक पर पहुंचे तो उन्हें अचानक कार सवार ने रोक कर उनके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है