पिछोर: ग्राम बनोटा में राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्का जाम अधिकारी के समझाने पर वितरण शुरू होने के बाद जाम हटाया
पिछोर अनुविभागीय क्षेत्र के ग्राम बनोटा में राशन न मिलने से नाराज ग्रामीण हितग्राहियों ने आज शनिवार सुबह लगभग 11:00 बजे चक्का जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम बनोटा के राशन हितग्राहियों को निर्धारित समय पर राशन नहीं मिल रहा था। इससे नाराज होकर ग्रामीण गांव से निकलकर हरपालपुरा तिराहे पर पहुंचे और मेन सड़क पर बैठकर आवागमन रोक दिया।