ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में वन महोत्सव के तहत छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर सहयोगीयों ने एक पेड़ माँ के नाम लगाया जिसके तहत महोगनी, पॉपुलस, जामुन, अमरूद, सागवान आदि के कई पौधे लगाये गए । मानसून की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में सभी ने पौधारोपण कर संतोष व्यक्त किया कि ये पौधे अच्छे से सिंचित होंगे और पेड़ हमे सांस देते हैं पेड़ हमे ज़िंदगी देते है ।
इस मौके पर प्राचार्या डॉ ममता रानी ने कहा कि हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए एक हरित पृथ्वी छोड़ कर जाना चाहते हैं तो हमें एक पेड़ माँ के नाम अभियान का हिस्सा बनाना चाहिए । हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने यह नारा देकर के पृथ्वी को बचाने की एक पहल की है ।
इस दौरान कॉलेज एनएसएस के कोडिनेटर संतोष कुमार सहित सैकड़ों छात्र, छात्राएँ और शिक्षकगण उपस्थित थे और सभी ने रिमझिम पड़ती बारिश के बीच पौधारोपण किया और वन महोत्सव मनाया ।