Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image

बिलासपुर में एक दिन में 232 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार; पुराने केस में एक और गिरफ्तारी बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना घुमारवीं क्षेत्र में 2 अगस्त को दो अलग-अलग मामलों में करीब 232 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 1 अगस्त को दर्ज एक अन्य मामले की जांच के दौरान एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। पहले मामले में बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बलोह फोरलेन लिंक रोड, मल्यावर के पास यातायात चेकिंग के दौरान एक बस में सवार रूबल पुत्र यूनस, निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब), उम्र 30 वर्ष के कब्जे से करीब 122 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना घुमारवीं में अभियोग संख्या 150/2026 दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। दूसरे मामले में डिटेक्शन टीम ने बलोह फोरलेन लिंक रोड, मन्दरीघाट के पास एक बस में सवार नीरज कुमार (30) तथा विकास (27), दोनों निवासी डैहर, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी, के कब्जे से करीब 110 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना घुमारवीं में अभियोग संख्या 151/2026 दर्ज किया गया है। इन दोनों मामलों में एक ही दिन में पुलिस ने करीब 232 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस दोनों मामलों में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। इसी अभियान के तहत थाना घुमारवीं में 1 अगस्त 2026 को दर्ज अभियोग संख्या 149/2026 में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में पहले रामू पुत्र महगू, निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), को 8.72 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन, मोबाइल डेटा तथा अन्य डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण से पता चला कि यह खेप आगे प्रतीक चौहान पुत्र मनमोहन सिंह, निवासी मर्सिंघी, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर को दी जानी थी, जो इसे स्थानीय स्तर पर बेचने की फिराक में था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रतीक चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि प्रतीक चौहान के विरुद्ध पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य केवल मादक पदार्थ बरामद करना नहीं, बल्कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। इसी रणनीति के तहत बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।#Bilaspur #Ghumarwin #Chitta #Heroin #NDPSAct #BilaspurPolice #DrugFreeHimachal #CrimeNews #HimachalNews

MORE NEWS

बिलासपुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, एक दिन में 232 ग्राम चिट्टा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर

 बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत पुलिस थाना घुमारवीं क्षेत्र में एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में कुल 232 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर रही है।
पहले मामले में 2 अगस्त को स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बलोह फोरलेन लिंक रोड, मल्यावर के पास यातायात जांच के दौरान एक बस में सवार रूबल (30), निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के कब्जे से 122 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाना घुमारवीं में मामला संख्या 150/26 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरे मामले में इसी दिन डिटेक्शन टीम ने बलोह फोरलेन लिंक रोड, मन्दरीघाट के पास बस की जांच के दौरान नीरज कुमार (30) और विकास (27), दोनों निवासी डैहर, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी, के कब्जे से 110 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में मामला संख्या 151/26 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में बरामद कुल 232 ग्राम चिट्टे के स्रोत और सप्लाई चेन की गहन जांच जारी है। पुलिस केवल बरामदगी तक सीमित न रहकर पूरे नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है।
इसी अभियान के तहत 1 अगस्त को थाना घुमारवीं में दर्ज मुकदमा संख्या 149/26 में रामू (21), निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) को 8.72 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण से पता चला कि यह खेप प्रतीक चौहान (29), निवासी मोरर्सिंघी, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर को दी जानी थी, जो इसे स्थानीय स्तर पर बेचने वाला था। पुलिस ने प्रतीक चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि प्रतीक चौहान के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी के चार मामले दर्ज हैं।
एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

बिलासपुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, एक दिन में 232 ग्राम चिट्टा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत पुलिस थाना घुमारवीं क्षेत्र में एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में कुल 232 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर रही है। पहले मामले में 2 अगस्त को स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बलोह फोरलेन लिंक रोड, मल्यावर के पास यातायात जांच के दौरान एक बस में सवार रूबल (30), निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के कब्जे से 122 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाना घुमारवीं में मामला संख्या 150/26 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे मामले में इसी दिन डिटेक्शन टीम ने बलोह फोरलेन लिंक रोड, मन्दरीघाट के पास बस की जांच के दौरान नीरज कुमार (30) और विकास (27), दोनों निवासी डैहर, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी, के कब्जे से 110 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में मामला संख्या 151/26 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में बरामद कुल 232 ग्राम चिट्टे के स्रोत और सप्लाई चेन की गहन जांच जारी है। पुलिस केवल बरामदगी तक सीमित न रहकर पूरे नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। इसी अभियान के तहत 1 अगस्त को थाना घुमारवीं में दर्ज मुकदमा संख्या 149/26 में रामू (21), निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) को 8.72 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण से पता चला कि यह खेप प्रतीक चौहान (29), निवासी मोरर्सिंघी, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर को दी जानी थी, जो इसे स्थानीय स्तर पर बेचने वाला था। पुलिस ने प्रतीक चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रतीक चौहान के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी के चार मामले दर्ज हैं। एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Aug 3, 2026

जिला बिलासपुर में सामाजिक कार्यकर्ता सीता राम ठाकुर ने सोमवार को उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर गौड़-भोली सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा राजकीय महाविद्यालय जुखाला में रिक्त प्रवक्ता पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई।

जिला बिलासपुर में सामाजिक कार्यकर्ता सीता राम ठाकुर ने सोमवार को उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर गौड़-भोली सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा राजकीय महाविद्यालय जुखाला में रिक्त प्रवक्ता पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई।

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Aug 3, 2026

गौड़-भोली सड़क निर्माण और जुखाला कॉलेज में प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग, डीसी को सौंपे दो ज्ञापन : भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल

गौड़-भोली सड़क निर्माण और जुखाला कॉलेज में प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग, डीसी को सौंपे दो ज्ञापन : भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Aug 3, 2026