हायाघाट: हायाघाट प्रखंड में चुनाव के संबंधित तैयारियों का जायजा लेने चुनाव प्रेक्षक हर्षिता बी कुमार पहुंची बीडीओ को दिए निर्देश
हायाघाट प्रखंड में लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों का जायजा लेने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के सामान्य चुनाव प्रेक्षक हर्षिता बी कुमार ने हायाघाट पहुंचकर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाएं जैसे रैम्प, पेयजल, शौचालय, बिजली, सड़क आदि का जायजा लिया।बीडीओ निवेदिता को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।