हायाघाट: प्रखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां हुई तेज, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया मुआयना
हायाघाट प्रखंड में लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर समाहर्ता सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी नीरज कुमार दास ने मंगलवार को मझौलिया पंचायत के होरलपट्टी स्थित मतदान केंद्र सहित कई मतदान केंद्रों का मुआयना किया।इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर शौचालय, विद्युत कनेक्शन, चापाकल, रैंप आदि की व्यवस्था को देखा