हायाघाट: हायाघाट प्रखंड के रतनपुरा गांव में गैस सिलेंडर फटने से 10 घर जलकर हुआ खाक ,पांच लाख नगद,बाइक और जेवरात जल हुआ खाक
हायाघाट प्रखंड के रतनपुरा गांव के धोबी टोला में आग लगी आग गैस सिलेंडर के फटने से लगाने की बात कही जा रही है।10 घर जल कर खाक हो गया।वही आग जुगेश्वर बैठा के घर में लगने से बेटे की शादी में मिले तीन लाख रुपया जेवरात सहित मोटरसाइकिल भी जल गया है। वही उसके पुतोह ने ग्रुप लोन दो लाख लिया था वो भी जल गया।पीड़ित की माने तो पांच लाख नगद जल गया।