हायाघाट: प्रखंड स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया भाकपा माले का 56वां स्थापना दिवस
हायाघाट-भाकपा माले की 56वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया। विलासपुर में भाकपा माले नेता मो लालू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम पार्टी के प्रथम महासचिव चारु मजूमदार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र का पाठ किया।