हायाघाट: हायाघाट प्रखंड में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत विभाग के द्वारा स्कूल में आग से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया
राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत हायाघाट थाना के अग्निशामक दल में शामिल सुनीता कुमारी,अमित कुमार,रामसागर भगत ने शनिवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवसिंहपुरा स्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अग्नि से बचाव व सावधानी बरतने को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सेवा सप्ताह की प्रासंगिकता पर जोर दिया।