बूंदी: सदर थाना पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, ₹11 लाख कीमत की 5 ट्रॉलियां की बरामद
Bundi, Bundi | Oct 28, 2024 बूंदी सदर थाना पुलिस ने एक चोर गिरोह को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चोरी की पांच ट्रॉलियां बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई है। एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया की सदर थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों से तीन को गिरफ्तार किया।