बूंदी: कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न, कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Bundi, Bundi | Oct 28, 2024 जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक बैठक सोमवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने रेट्रोफिटिंग ऑफ बूंदी क्लस्टर के तहत पूर्ण हो चुके कार्य व निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जावे एवं तय समय सीमा पूर्ण करने के निर्देश दिए।