बूंदी: जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभागार में ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रबंधों की समीक्षा की
Bundi, Bundi | Oct 28, 2024 पानी, बिजली एवं मौसमी बीमारियों संबंधी साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इसमें पेयजल, बिजली आपूर्ति व्यवस्था एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रबंधों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कलक्टर ने आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए।