गोरखपुर: बच्चों के अपहरण की सूचना से पुलिस हुई हलकान, बच्चों ने कहा- पढ़ाई ना करना पड़े इसलिए शोर मचाया कि मेरा अपहरण हो गया
बच्चे की अपहरण की सूचना से पुलिस के हाथ पैर फुल गए।सूचना मिली कि बाइक पर एक महिला और एक पुरुष एक बच्चे को लेकर जा रहे है।बच्चा तेज से चिल्ला रहा था बचाओ मेरा अपहरण हो गया है।इसके बाद शाहपुर,चिलुआताल सहित कई थानों की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।CCTV की मदद से पुलिस उन लोगो तक पहुच गई।जो बच्चे को लेकर जा रहे थे।लेकिन जांच के बाद मामला कुछ और ही निकाला।