Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
buxartopnews
1
चिराग पासवान पहुंचे बिलौटी, कहा - सभ्य समाज में ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं ..
Buxar, Buxar
| Jul 3, 2026
MORE NEWS
"भरत तिवारी जनता के लिए लड़ता था.." जवइनिया गांव के विस्थापित ने बताया भरत तिवारी का व्यक्तित्व.. #viralnews #breakingnews #local #biharnews #biharpolitics
Buxar, Buxar | Jul 4, 2026
उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद धंसे पुल के कई हिस्सों को हटाने का काम शुरू, इंजीनियरिंग खामियों के बाद बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण .. रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों की परेशानी बरकरार कम से कम तीन महीने और करना पड़ सकता है इंतजार, धंसने के बाद सामने आई निर्माण की गंभीर खामियां बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर की बहुप्रतीक्षित बक्सर-बरुणा रोड ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना अब निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवालों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. करीब 26.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल के उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद धंसने के बाद अब कई एक्सपेंशन जॉइंट के समीप पुल के हिस्सों को तोड़कर दोबारा बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. पुल के विभिन्न हिस्सों में सामने आई तकनीकी खामियों के कारण यह स्पष्ट हो गया है कि केवल मरम्मत से काम नहीं चलेगा, बल्कि कई हिस्सों का पुनर्निर्माण करना पड़ेगा. इससे शहरवासियों को राहत मिलने में अभी लंबा समय लग सकता है. बीते 31 मई को बड़े उत्साह के साथ यातायात के लिए खोले गए आरओबी का पिलर संख्या पांच के समीप का हिस्सा महज 15 दिनों के भीतर धंस गया. पुल की सतह में दरारें और मिट्टी धंसने की तस्वीरें सामने आते ही निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने संबंधित विभाग के तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया, जबकि निर्माण एजेंसी की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है. कई एक्सपेंशन जॉइंट के पास तोड़फोड़ के बाद होगा नया निर्माण वर्तमान में पुल पर बड़े पैमाने पर मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कई एक्सपेंशन जॉइंट के समीप पुल के हिस्सों को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है. अब तक करीब चार प्रमुख स्थानों पर कंक्रीट और अन्य निर्माण सामग्री हटाई जा चुकी है. तकनीकी टीम अन्य हिस्सों का भी लगातार निरीक्षण कर रही है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की संरचनात्मक समस्या न रहे. निर्माण कार्य से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जिन स्थानों पर इंजीनियरिंग संबंधी गंभीर खामियां मिली हैं, वहां पूरी संरचना को नए सिरे से तैयार किया जाएगा. इटाढ़ी रोड के लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ीं सामाजिक कर्यकर्ता प्रकाश पाण्डेय बताते हैं कि पुल बंद होने का सबसे अधिक असर इटाढ़ी रोड से आने-जाने वाले ग्रामीणों, दैनिक यात्रियों और स्कूली बच्चों पर पड़ा है. आरओबी चालू होने के बाद इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दी गई थी. अब पुल भी बंद है, जिससे लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है. स्कूल बसों का संचालन प्रभावित हुआ है और ईंधन व समय दोनों की अतिरिक्त खपत हो रही है. उनका कहना है कि यदि पुल का उद्घाटन पूरी तकनीकी जांच के बाद किया गया होता तो आज ऐसी स्थिति नहीं बनती. तीन महीने और करना पड़ सकता है इंतजार निर्माण कार्य से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जिन हिस्सों को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है, उन्हें पूरी तरह तैयार करने और सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच पूरी होने में कम से कम तीन महीने का समय लग सकता है. हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक समय-सीमा घोषित नहीं की गई है. ऐसे में शहरवासियों को उम्मीद है कि इस बार जल्दबाजी के बजाय गुणवत्ता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुल को पूरी तरह सुरक्षित बनाकर ही यातायात के लिए खोला जाएगा. कहते हैं अधिकारी पुल निर्माण निगम के द्वारा क्षतिग्रस्त आरओबी का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. निर्माण गुणवत्तापूर्ण तथा जल्द से जल्द हो सके, इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और संबंधित लोगों को दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं. उम्मीद है कि जल्द ही इसे एक बार पुनः जनता की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा. आलोक नारायण वत्स जिला सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी, बक्सर
Buxar, Buxar | Jul 4, 2026
उत्तर प्रदेश से बिलौटी पहुंचे अधिवक्ता बोले पूरी ताकत लगाकर भारत के हत्यारे को दिलाएंगे फांसी .. #buxartopnews #breakingnews #publicvoice #biharpolitics #localnews
Buxar, Buxar | Jul 4, 2026
सैंड आर्टिस्ट ने दी भरत तिवारी को श्रद्धांजलि
Buxar, Buxar | Jul 4, 2026
प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक मौत के आगोश में, शिवपुरी में मिला शव, दो युवक हिरासत में सब हेडिंग 1: भोजपुर का युवक कॉलेज के काम से आया था बक्सर, देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान. सब हेडिंग 2: प्रेम-प्रसंग समेत हर पहलू पर जांच में जुटी पुलिस, थानाध्यक्ष बोले- पूछताछ के बाद होगा खुलासा. बक्सर. नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. वार्ड संख्या-35 स्थित गौरैया बाबा के समीप एक हाते के पास शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चौसी गांव निवासी कमलेश पांडे के पुत्र ओम पांडे के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार ओम पांडे शुक्रवार को कॉलेज के किसी कार्य से बक्सर आए थे. देर शाम वह अपनी एक परिचित युवती से मिलने शिवपुरी पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि उनके साथ आए दोस्त कुछ दूरी पर रुक गए, जबकि ओम अकेले आगे चले गए. कुछ समय बाद उनका शव घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पर सदर डीएसपी गौरव पांडे, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच की. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक एक लड़की से मिलने के लिए आया था. फिलहाल मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पूछताछ व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
Buxar, Buxar | Jul 4, 2026
चिराग पासवान पहुंचे बिलौटी, कहा - सभ्य समाज में ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं .. - Buxar News