गिरिडीह: डीसी ऑफिस में शराब पीकर हंगामा करने वाले पुलिस जवान को बर्खास्त करने की मांग, भाजपा नेता ने की
उपायुक्त प्रकोष्ठ के बाहर एक पुलिस जवान द्वारा शराब पीकर किए गए हंगामा के बाद सोमवार को 12.30 बजे भाजपा नेता कामेश्वर पासवान ने डीसी ऑफिस से उक्त जवान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। इन्होंने बताया भाजपा के निर्धारित कार्यक्रम के तहत हम सभी लोग पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी नागरिक जो कि गिरिडीह में रह रहे हैं उनकी पहचान कर यहां से हटाने की मांग की।।