चास: मामरकुदर-हरिलागोड़ा मार्ग पर पुलिया व गार्डवाल का शिलान्यास, हजारों ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Chas, Bokaro | Jun 26, 2026 बोकारो जिले के चास प्रखंड की कोलबेंदी पंचायत अंतर्गत ग्राम मामरकुदर टोला हरिलागोड़ा में शुक्रवार समय लगभग दो बजे जिला अनाबद्ध निधि से स्वीकृत पीडब्ल्यूडी रोड पर जोरिया के ऊपर पुलिया एवं 300 फीट गार्डवाल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की गई। यह परियोजना क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी।