वाड्रफनगर: आदिवासी मजदूर के नाम पर फर्जी ट्रैक्टर फाइनेंस, 7.63 लाख का नोटिस जारी
वाड्रफनगर मंगलवार ग्राम कोगवार निवासी आदिवासी मजदूर नरेश कुमार पंडो के नाम पर कथित तौर पर फर्जी तरीके से ट्रैक्टर फाइनेंस कराकर ₹7.63 लाख की वसूली का नोटिस भेजे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने SDOP वाड्रफनगर को शिकायत देकर आरोप लगाया कि मजदूरी के दौरान परिचित लोगों ने उसके दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए और नया बैंक खाता खुलवाकर पासबुक, चेकबुक व एटीएम