बक्सर: साइबर अपराधियों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की तस्वीर का दुरुपयोग कर अधिवक्ता और कर्मचारियों से रुपए मांगे
Buxar, Buxar | May 13, 2026 जिले में साइबर अपराधियों द्वारा एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपराधियों ने बक्सर की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झांब की तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए स्थानीय अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों से व्हॉट्सएप के माध्यम से रुपए मांगने का प्रयास किया। मामले के सामने आते ही न्यायालय प्रशासन हरकत में आया साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई।