मौजमाबाद: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोरपुरा जोबनेर में साइबर सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जोबनेर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोरपुरा में न्याय विभाग के तत्वावधान में साइबर फ्रॉड एवं इंटरनेट सुरक्षा विषय पर एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट संतोष मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर समाजसेवी गिरधारी मामोडिया व एंटी करप्शन फाउंडेशन के कई लोग मौजूद रहे।