अनशन पर बैठे पिता को खाना खिलाने पहुंचा मासूम बेटा, भावुक दृश्य देख छलक पड़े लोगों के आंसू
मुरैना। जौहा गांव की सड़क निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पिता नवनीत सिंह तोमर के पास उस समय भावुक पल देखने को मिला, जब उनका मासूम पुत्र टिफिन में खाना और बोतल में पानी लेकर धरना स्थल पर पहुंच गया।
मासूम बेटे ने अपने पिता से मासूमियत भरे स्वर में कहा, "पापा जी, खाना खा लो... पानी पी लो।" यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बच्चे से अपने पिता की भूख और प्यास देखी नहीं गई, इसलिए वह खुद उन्हें खाना खिलाने की उम्मीद लेकर पहुंचा था।
पिता ने बेटे को प्यार से गले लगाया और समझाते हुए कहा कि उन्होंने गांव और क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए अन्न और जल का त्याग किया है। उन्होंने कहा, "बेटा, जब तक सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक मैं अन्न और जल ग्रहण नहीं करूंगा। यह संघर्ष केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के भविष्य के लिए है।"
पिता की यह दृढ़ता और बेटे का अपने प�