पिता ने सड़क के लिए दो दिन से छोड़ रखा है अन्न-जल नन्हा बेटा पहुंचा टिफिन में खाना लेकर, मासूम की मनुहार देखिये👇
दिमनी विधानसभा क्षेत्र के गांव जोंहा से श्यामपुर खुर्द तक सड़क निर्माण के लिए नवनीत सिंह तोमर नामक युवक ने आंदोलन छेड़ रखा है। अन्न-जल त्यागकर पहले 8 जुलाई से उन्होंने कीचड़ में दंडवत देते हुए सांसद के घर तक यात्रा की। अब वे गांव के बाहर कच्चे रास्ते पर अनशन कर रहे हैं। नवनीत ने संकल्प लिया है कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होगा, वे पानी तक नहीं पियेंगे। भीषण गर्मी में भोजन और पानी त्याग देने के कारण नवनीत की हालत भी बिगड़ रही है।
इसी बीच उनका मासूम बेटा गुरुवार को दोपहर उनके लिए टिफिन में खाना और बोतल में पानी लेकर पहुंचा, लेकिन नवनीत ने अपने संकल्प को दोहराते हुए बेटे को वापस भेज दिया।