मानटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी कट्टा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 315 बोर के अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 7 अगस्त की रात करीब 1:10 बजे गश्त के दौरान करेला रोड पर संदिग्ध युवक झाड़ियों में छिपने का प्रयास करता मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू उर्फ बादल मीणा (26), निवासी मैनपुरा, थाना सूरवाल, सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। हथियार का लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने कट्टा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और अपहरण सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
#किसान #newse57 #GoodNews #hilightsfollowers #NewsUpdate SP Sawaimadhopur Sp Gangapurcity Amita Meena Journalist News57