तरबगंज: लोलपुर गांव के पास गोरखपुर अयोध्या फोर लाइन हाईवे पर सड़क किनारे नाली में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव सूचना पर पहुंची
सरयूघाट चौकी के गोरखपुर - अयोध्या फोर-लेन हाइवे पर लोलपुर गांव के पास शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे नाली में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है।