तरबगंज: लोकसभा चुनाव में गैरहाजिर रहने पर दो कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, वजीरगंज पुलिस जांच में जुटी
जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर लोकसभा चुनाव से नदारद रहे दो कर्मियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत रवि मिश्र ने सफाई कर्मी चांदनी तथा राजेन्द्र नाथ लाहड़ी स्मारक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामकेश ने अनुचर राजेश पर लोकसभा चुनाव के मतदान डियूटी से बिना सूचना अनुपस्थित रहे।