तरबगंज: अलग अलग स्थानों पर मिले दो अज्ञात शव,नवाबगंज पुलिस शिनाख्त में जुटी
नवाबगंज थानाक्षेत्र के कटरा शिवदयालगंज -अयोध्या मार्ग पर दुर्गागंज माझा के पुराने सरयू पुल के पास शुक्रवार की सुबह 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जबकि दुल्लापुर रेलवे क्रासिंग के नगवा मार्ग के पास गड्ढे में शाम को 30वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की जद्दोजहद मे है