तरबगंज: पत्नी ने पति पर पिटाई करने का लगाया आरोप दर्ज कराया मुकदमा,वजीरगंज पुलिस जांच में जुटी
वजीरगंज थानाक्षेत्र के सरायखत्री बड़ी सरैया निवासिनी नेहा चौहान ने पति नंदलाल चौहान निवासी धौरहरा थाना कोतवाली टांडा जनपद अंबेडकरनगर पर गालीगलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता पत्नी के अनुसार विपक्षी पति के विवाद के बीच बराव में आयी बहन को भी चोटें आयी हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।क़