सुसनेर: सूर्य की पहली किरण के साथ शुरू हुआ आजादी का पर्व, पुलिस थाने में टीआई ने किया ध्वजारोहण
आज शनिवार की सुबह 7 बजे सूर्य की पहली किरण के साथ ही पूरे देशभहर एवं शहर में आजादी का पर्व शुरू हो गया सर्वप्रथम सोयत रोड स्थित पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरा परिसर राष्ट्रगान से गूंज उठा। यहा टीआई ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।