बहराइच: हेमरिया गांव में दो भेड़िया देखे जाने का दावा, वीडियो हुआ वायरल, पब्लिक एप इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता
हेमरिया गांव में 2 भेडिया देखे जाने का दावा किया गया। ग्रामीणों ने खेतों में घूम रहे तथाकथित भेड़ियों का वीडियो भी बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भेड़िया देखे जाने की सूचना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है,और वह हाथों में डंडा लेकर रखवाली कर रहे है। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों को सजग रहने को कहा गया है। वही इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है