बहराइच: तुलसीपुर मोड़ के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के धर्मनपुर निवासी हरनाम सिंह की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह तुलसीपुर मोड़ के पास पैदल जा रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में हरनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।