बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम ने बालश्रम के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत, हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना
गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथी बाल श्रम के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान में भी सहभागिता की गई। इस दौरान डीएम ने सिलवासियों से अपील की है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों अथवा किशोरी से काम न ले बल्कि उन्हें स्कूल भेजने में मदद करें।