बहराइच: विकास भवन सभागार में अलंकरण समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित समारोह में केंद्र व राज्य स्तरीय बोर्ड की परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। गुरुवार शाम को डीआईओ ने बताया कि इस दौरान विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में लखनऊ के कार्यक्रम का सचिव प्रसारण किया गया है।